New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से चल रहा शिक्षा सुधार का महासंग्राम अब एक बड़े सियासी मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के मंच पर आज गुरुवार को उस वक्त 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे गूंज उठे, जब समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अपने सांसदों और विधायकों के भारी-भरकम कुनबे के साथ वहां पहुंचीं। इस मुलाकात ने न केवल आंदोलन को एक नया राजनीतिक हौसला दिया है, बल्कि सरकार के सामने भी एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।
मंच पर पहुंचते ही डिंपल यादव ने सीधे तौर पर देश के युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के हक, अधिकार और उनके मान-सम्मान की है। सपा सांसद ने देश भर के युवाओं से अपील की कि वे आगामी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले विरोध मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। डिंपल ने यह भी दावा किया कि सोनम वांगचुक ने उनसे कहा है कि वे 20 तारीख को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।
जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन को मिला सपा सांसद डिंपल यादव का साथ, क्या झुकेगी अब केंद्र सरकार?
इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक बड़ा और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डिंपल यादव ने बेहद आदर के साथ सोनम वांगचुक से 20 जुलाई को अपना अनशन वापस लेने का विशेष अनुरोध किया है। डिंपल यादव का तर्क था कि इस जमीनी लड़ाई को अब समाजवादी पार्टी संसद के भीतर पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाएगी। हालांकि, दिपके ने यह भी साफ किया कि मैम डिंपल यादव के इस अनुरोध पर सोनम वांगचुक ने फिलहाल अपनी तरफ से कोई स्पष्ट सहमति या प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Location : New Delhi
Published : 16 July 2026, 4:58 PM IST