Video Story: दिल्ली में 5 साल की बच्ची से हैवानियत, हिरासत में आरोपी, आक्रोशित लोगों का शिदीपुरा चौकी पर हंगामा

दिल्ली के शिदीपुरा इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस चौकी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 September 2026, 12:44 AM IST

New Delhi: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पूरा मामला देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र स्थित शिदीपुरा पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, वारदात की जानकारी जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को लगी। वैसे ही पुलिस चौकी के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

घटना के बाद इलाके में फैला तनाव

घटना की जानकारी फैलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सेंट्रल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Location :  New delhi

Published :  21 September 2026, 10:56 PM IST