Delhi Building Collapse: दिल्ली में जर्जर इमारतें बन रहीं जानलेवा, कब थमेगा हादसों का सिलसिला?

दिल्ली में जर्जर इमारतों का खतरा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। हादसों के बाद प्रशासन जांच और कार्रवाई करता है, लेकिन सुरक्षित आवास और समय रहते रोकथाम को लेकर सवाल बने हुए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 5 November 2026, 9:29 PM IST

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मकानों और इमारतों के गिरने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। कहीं अचानक भरभराकर मकान गिर जाता है तो कहीं लोग मलबे में दबकर अपनी जान गंवा देते हैं। हर हादसे के बाद प्रशासन जांच के आदेश देता है। कुछ इमारतों को सील किया जाता है तो कुछ पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही है?

जर्जर इमारतों में रहने को मजबूर लोग

दिल्ली के कई इलाकों में पुरानी और कमजोर इमारतों में लोग रहने को मजबूर हैं। इन इमारतों की हालत कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। बारिश, सीलन और रखरखाव की कमी से खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद समय रहते सभी जोखिम वाली इमारतों की पहचान और मरम्मत सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

हादसों के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?

हर हादसे के बाद जांच और कार्रवाई की बात होती है, लेकिन स्थायी समाधान पर सवाल बने रहते हैं। जरूरत है कि खतरनाक इमारतों का नियमित सर्वे कराया जाए और लोगों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए। आखिर दिल्ली में लोगों को सुरक्षित छत कब मिलेगी? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना प्रशासन समय रहते कदम उठाएगा?

Location :  Delhi

Published :  5 November 2026, 9:27 PM IST