जंतर-मंतर पर भीषण गर्मी में डटे CJP प्रदर्शनकारी, योगेंद्र यादव बोले- सरकार चुप्पी तोड़े

जंतर-मंतर पर सीजेपी के 12वें दिन के प्रदर्शन में किसान नेता योगेंद्र यादव पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में उन्होंने सरकार पर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि मौजूदा हालात में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की संभावना नहीं दिखती।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 July 2026, 10:06 PM IST


New Delhi :
सीजेपी के प्रदर्शन के 12वें दिन जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी भीषण गर्मी के बावजूद डटे नजर आए। इसी दौरान किसान नेता योगेंद्र यादव भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

सरकार आवाज सुनती नहीं, दबाती है: योगेंद्र यादव

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में योगेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों की आवाज सुनने वाली नहीं, उसे दबाने वाली सरकार है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात देखकर नहीं लगता कि सरकार इतनी आसानी से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेगी।

वांगचुक का अनशन आंदोलन को कर रहा मजबूत

योगेंद्र यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में सोनम वांगचुक जिस तरह अनशन पर बैठे हैं। वह आंदोलन को और मजबूत बना रहा है। जब युवा, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सवाल पूछ रहे हैं तो सरकार को चुप्पी तोड़नी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों में बढ़ रहा आक्रोश

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की चुप्पी लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है। उनकी मांग है कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे और देशहित में ठोस फैसला ले।

Location :  New Delhi

Published :  1 July 2026, 10:06 PM IST