Up Top 10 News: अखिलेश के रोड शो से लेकर योगी आदित्यनाथ के बड़े दावे तक, देखिये यूपी की 10 बड़ी खबरें

अखिलेश यादव ने चौरीचौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति का दावा किया है। ईडी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए कल लिस्टिंग किया है। इसके साथ ही देखिए यूपी की 10 बड़ी खबरें...

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 November 2026, 3:16 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव 20 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। दूसरी तरफ आजम खान की अंतरिम जमानत के मामले में ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
आइये जानते हैं, उत्तरप्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें......

1. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन और रोड शो किया है। अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से अपने विशेष 'पीडीए (PDA) रथ' पर सवार होकर चौरीचौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, और इसके बाद अखिलेश यादव जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव का यह चुनावी कैपेंन पूर्वांचल की सियासत के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके चलते उन्होंने कहा है, कि वर्तमान सरकार में दंगाइयों का सम्मान नहीं होता है, बल्कि उन पर सख्त कार्रवाई की जाती है। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में दंगाइयों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां दंगाइयों को दाग दिया जाता है।

3. आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ईडी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए कल लिस्टिंग किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और जमानत पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने इस याचिका को 19 नवंबर (गुरुवार) को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

4. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज है। अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को 24 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव दिए जाने की चर्चा है। आपको बता दें कि, इनमें वे ही सीटें शामिल हैं, जहां 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 20,000 से अधिक वोट मिले थे। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे की बात बन सकती है।

5. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी यूपी में जनसभाओं के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 20 नवंबर 2026 को अयोध्या जिले के बीकापुर/सोहावल क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और अवध क्षेत्र में बसपा के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे।

6. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी बोर्ड को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर जन्मतिथि में गलती बोर्ड की ओर से हुई है तो छात्र को उसकी सजा नहीं दी जा सकती और तीन साल की लिमिटेशन का बहाना बनाकर सुधार से इन्कार नहीं किया जा सकता।

7. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से होने वाली दिक्कतों के बीच एक बार फिर नए मंदिर के निर्माण की मांग उठी है। यहां कॉरिडोर के बजाय आसपास 50 एकड़ जमीन खरीदकर भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

8. अयोध्या में कार्तिक मास (अक्षय नवमी) के अवसर पर आयोजित 14 कोसी परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालु नंगे पांव आस्था की यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग को 10 जोन में बांटा गया है और ड्रोन व कमांडो से निगरानी की जा रही है।

9. अयोध्या राम मंदिर में कार्तिक मेले के दौरान श्री रामलला के दर्शन का समय 1 घंटे बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत अब श्रद्धालु रात 11 बजे तक दर्शन कर सकेंगे, यह व्यवस्था 18 से 22 नवंबर तक लागू है।

10 . यूपी के गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) में लगने वाले गढ़ गंगा मेला को लेकर यातायात पुलिस ने हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया है। 21 नवंबर से ट्रैफिक बदले रास्ते से चलेगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला से हसनपुर गवां कट के रास्ते गंगा एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। इसके बाद सिम्भावली कट से एनएच-9 के जरिए आगे का सफर तय करना होगा।

Location :  Lucknow

Published :  18 November 2026, 3:15 PM IST