समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर तीखा तंज कसा। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक और पूंजीवादी बताते हुए विचारों की कमी पर कटाक्ष किया। सपा प्रमुख ने गोरखपुर-महराजगंज नियुक्ति और भाजपा के रणनीतिक फेरबदल को भी जनता के सामने रखा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ा तंज कसा है। सपा प्रमुख ने भाजपा को सांप्रदायिक और पूंजीवादी पार्टी बताते हुए करारा कटाक्ष किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नियुक्ति पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की बात करते हैं। उन्होंने कहा भाजपा जिसको हटा नहीं सकती, उनका कद घटा रही है। उन्होंने कहा कि एक जिले में और पड़ोस में किसी को अध्यक्ष बनाया जाना यही दर्शाता है।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं और नये अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर के पड़ोसी जनपद महराजगंज से हैं। संभव है कि अखिलेश यादव ने इसी को लेकर तंज कसा हो। अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ अध्यक्ष तो नया दे सकती है, लेकिन विचार कहां से नया देंगी? उन्होंने कहा कि भाजपा कम्युनल है, सेक्युलर नहीं, कैपिटलिस्ट है, सोशलिस्ट नहीं और हर चीज को बेचने की मानसिकता रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि सुनने में आया है कि भाजपा इंश्योरेंस को 100 फीसदी बेच देगी, जिससे उनके पूंजीवादी और बाजार-केंद्रित रवैये का संकेत मिलता है।