Video: आगरा हादसे के तीन दिन बाद भी नहीं मिला महिला का सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी, कौन है जिम्मेदार?

आगरा के सुभाष बाजार में दुकान ढहने के बाद लापता 60 वर्षीय गंगा देवी का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ, पुलिस और नगर निगम की टीम नाले से यमुना तक लगातार सर्च अभियान चला रही है। परिजनों ने महिला का सुराग न मिलने पर विरोध भी जताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 3:36 PM IST

Agra: आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी दो मंजिला कपड़े की दुकान ढहने के बाद लापता हुई 60 वर्षीय गंगा देवी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे के दौरान मलबे में दबे पांच लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन भारी बारिश और मलबे के कारण गंगा देवी नाले में बह गईं।

एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन को नाले में उतारकर मलबा हटाया गया और घटनास्थल से लेकर यमुना में खुलने वाले नाले के मुहाने तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ें: आगरा में खूनी समझौता, सुबह मायके आकर पत्नी को मनाया, शाम को चाकू से गोदकर सुला दिया मौत की नींद

महिला का पता नहीं चलने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बाजार खुलने का विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति शांत हुई। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Location :  Agra

Published :  10 July 2026, 3:36 PM IST