हिंदी
Agra: आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी दो मंजिला कपड़े की दुकान ढहने के बाद लापता हुई 60 वर्षीय गंगा देवी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे के दौरान मलबे में दबे पांच लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन भारी बारिश और मलबे के कारण गंगा देवी नाले में बह गईं।
एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह जेसीबी मशीन को नाले में उतारकर मलबा हटाया गया और घटनास्थल से लेकर यमुना में खुलने वाले नाले के मुहाने तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई।
महिला का पता नहीं चलने से परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बाजार खुलने का विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति शांत हुई। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
Location : Agra
Published : 10 July 2026, 3:36 PM IST
Topics : Agra news rescue operation SDRF UP News