New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी जारी है। संगठन का कहना है कि छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।
आंदोलन के बीच CJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुली चिट्ठी भेजी है। पत्र में दावा किया गया है कि शिक्षा सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक कई दिनों से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। संगठन ने अपने पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही, परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों के हितों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया है। साथ ही सरकार से इन विषयों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आंदोलनकारी शिक्षा सुधार की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

Location : New Delhi
Published : 5 July 2026, 6:04 PM IST