Weather Update: देहरादून में भीषण गर्मी का अलर्ट, सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को सभी सरकारी स्कूल और निजि स्कूल में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 April 2026, 8:29 PM IST

Dehradun: मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। डीएम सविन बंसल ने जिले में पड़ रही तपती गर्मी को देखते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 01 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग ने हीट वेब को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट किया है।

इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उत्तराखंड हाई कोर्ट का सख्त संदेश: बच्चे का भरण-पोषण सर्वोपरि, जिम्मेदारी से बच नहीं सकता पिता

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी संभव है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ की भी चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप और पारे में वृद्धि के आसार हैं।

यूपी में गर्मी का तांडव, बांदा 47.4°C के साथ देश में सबसे गर्म, ललितपुर में बारिश से राहत

प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

Location :  Dehradun

Published :  26 April 2026, 8:29 PM IST