Site icon Hindi Dynamite News

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, 6 जिलों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश और कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। चारधाम में न्यूनतम तापमान माइनस में, ठंड का असर जारी।
Post Published By: Tanya Chand
Published:
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, 6 जिलों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Dehradun: उत्तराखंड में आज मौसम जोरदार करवट बदलेगा। राज्य के 6 जिलों में अनेक जगह बारिश होने का अनुमान है, जबकि बाकी 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जिससे ठंड का प्रकोप जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ गर्जना और चमक हो रही है और यह स्थिति दोपहर तक जारी रह सकती है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी बारिश की रफ्तार में कमी आएगी।

इन जिलों में बारिश की संभावना
गढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी।
कुमाऊं मंडल: पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अनेक जगहों पर बारिश होगी।
कुछ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश: टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

बर्फबारी
4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं।

तापमान
राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। चारधाम में ठंड का प्रकोप जारी है, बद्रीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
सुबह: तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना 61%, हवा की गति 6 किमी/घंटा।
दोपहर: तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना 100%, हवा की गति 3 किमी/घंटा।
शाम: तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना 100%, हवा की गति 2 किमी/घंटा।
रात: तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, हवा की गति 1 किमी/घंटा।

सूर्योदय और सूर्यास्त
उत्तराखंड में सूर्योदय 05:23 बजे और सूर्यास्त 19:22 बजे होगा। वहीं दिन की अवधि 11.3 घंटे होगी।

आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले चार- पांच दिनों तक इसी तरह की स्थिति जारी रहने का अनुमान लगाया है। बता दें कि गुरुवार से मंगलवार तक अवसर-उपयुक्त रूप से बारिश और थंडरशॉवर की तीव्रता बनी रहे सकती है। तापमान दिन में हल्का बढ़कर अधिकतम 28°C और रात में 22°C तक रहेगा।

Exit mobile version