
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ी (सोर्स- गूगल)
Dehradun: उत्तराखंड के अधिकतर पहाड़ी जिलों में सर्द हवाएं चलने लगी हैं, जिससे रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कई स्थानों पर पाला पड़ने की भी सूचना है। वहीं दूसरी ओर, मैदानी जिलों जैसे देहरादून और पंतनगर में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। यहां दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस की जा रही है।
राजधानी देहरादून में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव के चलते लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। दून अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
Weather Update: दीपावली से पहले दिल्ली-यूपी की हवा दमघोंटू, जानिए देश भर के मौसम का ताजा हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला (सोर्स- गूगल)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगलवार से हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड और अधिक बढ़ सकती है।
1. देहरादून: अधिकतम 32.1°C, न्यूनतम 16.8°C
2. पंतनगर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 17.8°C
3. मुक्तेश्वर: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 10.5°C
4. नई टिहरी: अधिकतम 24.6°C, न्यूनतम 11.2°C
UP Weather Update: दिवाली पर यूपी में नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड और स्मॉग; जानें कितना रहेगा तापमान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में खासकर सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। दिन के तापमान में भले ही गर्मी महसूस हो, लेकिन रात का ठंडा मौसम बीमार कर सकता है। बता दें कि सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिएं और खानपान का विशेष ध्यान रखें।
Location : New Delhi
Published : 20 October 2025, 9:32 AM IST