
महिला को अस्पताल ले जाते ग्रामीण
Rudraprayag: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़तीा जा रही हैं। प्रत्येक दिन वन्य जीवों की इंसानों पर जानलेवा हमले की खबरें सुनाई दे रही हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामले में जनपद के उखीमठ में ओमकारेश्वर मंदिर के पीछे के गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला म्भीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिला को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ भेजा गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना से लोगों में दहशत फैल गयी हैं।
घटना गुरुवार सायं चार बजे की है। घटना उखीमठ ओमकारेश्वर मंदिर की पीछे की है।
जानकारी के अनुसार हमले के बाद स्थानीय लोगों के शेर गुल के बाद भालू ने महिला को छोडा़। हमले के बाद महिला लहूलुहान हो गई। महिला के शरीर पर काफी जख्म हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ में भेजा गया है।
हमले में घायल महिला
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पहाड़ों में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल के बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। स्कूल का टाइम भी बदल गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए वन विभाग की टीम साथ में जा रही है। इस तरह की घटना दिल दहला रही है। उखीमठ जैसे क्षेत्र में जहां काफी चहल पहल रहती है। घटना के बाद आवाजाही कम हो गई है ।
ग्रामीणों का वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सरकार से वन्य जीवों से रक्षा की अपील की है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Rudraprayag
Published : 25 December 2025, 7:32 PM IST
Topics : bear attacked Rudraprayag uttarakhand woman