हिंदी
डाक्टर दंपति से मिलते पूर्व विधायक
उधमसिंहनगर: जनपद के किच्छा में बुधवार को फर्जी CBI अधिकारी बनकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर और उनकी पत्नी को होम अरेस्ट करने की वारदात सामने आयी है। घटना के बाबत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने डॉक्टर गौरंग महापात्रा से जानकारी हासिल की।
जानकारी के अनुसार किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरंग महापात्रा के साथ एक चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। बीते दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर उनके चिकित्सालय में जबरन प्रवेश किया और लगभग दो घंटे तक उन्हें 'होम अरेस्ट' करने का प्रयास किया।
नकली सीबीआई अधिकारी धमकाते हुए
जब नकली सीबीआई को मौके से नकदी नहीं मिली तो व्यक्ति नकदी की व्यवस्था करने की बात कहकर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के पश्चात बुधवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. महापात्रा के आवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
डॉ महापात्रा ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दोपहर 1 बजे क्लिनिक में पहुंचा और उन्हें लगभग दो घंटे तक जबरन ‘होम अरेस्ट’ करने का प्रयास किया। इस दौरान परिवार में भय और असमंजस की स्थिति बनी रही।
पुलिस को दी गई सूचना में डॉ. गौरांग मोहपात्रा ने बताया कि वह किच्छा आवास विकास में अपने घर पर ही होम्योपैथी क्लिनिक का संचालित करता है. हर रोज की तरह वह बुधवार को भी क्लिनिक में बैठे हुए थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति दोपहर लगभग 2 बजे क्लिनिक में आया और उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। जब तक डॉक्टर कुछ समझ पाते तब तक उनका मोबाइल और उसके बाद उनकी पत्नी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।
घटना को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए राजेश शुक्ला ने पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि समाज में डर और असुरक्षा का वातावरण भी पैदा करती हैं।
Bird Flu Alert: नैनीताल में बर्ड फ्लू पर प्रशासन की सख्ती, बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक
पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।
इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अध्यक्ष मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, वरिष्ठ किसान शेर सिंह विर्क उपस्थित थे।
Location : Kichha
Published : 27 August 2025, 11:30 PM IST
Topics : CBI Officer Doctor Home Arrest Kichha Udham Singh Nagar