हल्द्वानी में 2 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, सफर से पहले जान लें ये बदलाव

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में 1 और 2 अप्रैल को नहर पुनर्निर्माण कार्य के चलते सुबह 10 से शाम 3 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं।

अगर आप 1 या 2 अप्रैल को हल्द्वानी या काठगोदाम की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। जमरानी बांध परियोजना के तहत चल रहे काम के कारण इन दो दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। ऐसे में बिना जानकारी के निकलना आपको परेशानी में डाल सकता है।

क्यों लागू हुआ डायवर्जन

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत नहर पुनर्निर्माण और पेड़ों के कटान का काम किया जा रहा है। इसी वजह से काठगोदाम क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 1 और 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक प्रभावी रहेगी।

हल्द्वानी में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, छत गिरने से दो मजदूर घायल

पहाड़ से मैदान की ओर जाने वाले वाहन

पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर जाने वाले सभी वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से वाहन गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

हल्द्वानी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, चयनित अग्निवीरों से मिले राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने कहा- देश को आप पर गर्व है

काठगोदाम से हल्द्वानी आने का रास्ता

काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद ये वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

हल्द्वानी से काठगोदाम जाने का रूट

शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की तरफ जाने वाले वाहनों को हाइडिल तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा और फिर कैल्टेक्स तिराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय डायवर्जन प्लान का पालन करें। इससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी, बल्कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 1 April 2026, 3:52 AM IST

Advertisement