Nainital: कैंची धाम में मेले से पहले बनकर तैयार होगा वैली ब्रिज, भक्तों को भारी जाम से मिलेगी राहत

नैनीताल के कैंची धाम में 15 जून को होने वाले मेले से पहले शिप्रा नदी पर बनाया गया वैली ब्रिज तैयार कर दिया गया है। 68 लाख रुपये की लागत से बने इस अस्थायी पुल के शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 April 2026, 5:40 AM IST

Nainital News: नैनीताल स्थित कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले मेले से पहले प्रशासन ने वैली ब्रिज को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 68 लाख रुपये की लागत से बने इस अस्थायी पुल को शिप्रा नदी पर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यातायात जाम से राहत दिलाना है। काफ़ी समय से कैंची मार्ग पर बढ़ते दबाव के कारण जाम की समस्या गंभीर हो चुकी थी, ऐसे में 45 मीटर लंबा यह वैली ब्रिज फिलहाल अस्थायी समाधान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर

जानकारी के मुताबिक,जिससे आने वाले समय में मार्ग पर दबाव काफी कम हो सकेगा। इस बाईपास के पहले चरण पर 12.14 करोड़ रुपये और दूसरे चरण पर 9.81 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बाईपास तैयार होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।

Shane Warne Death Mystery: फिरकी के जादूगर और महान क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत पर नया खुलासा

शिप्रा नदी पर ‘ॐ’ आकार का कांच का पुल

जानकारी के मुताबिक, कैंची धाम में आधुनिक सुविधाओं के तहत शिप्रा नदी पर ‘ॐ’ आकार का कांच का पुल भी प्रस्तावित है। हालांकि यह प्रोजेक्ट अलग चरण में आगे बढ़ेगा।

नोएडा में मजदूरों की हड़ताल को हिंसक बनाने वाली 2 महिला नेताओं की हुई पहचान, लालू यादव से जुड़ा लिंक

लेकिन फिलहाल मेले और पर्यटन सीजन के दौरान जाम से तत्काल राहत दिलाने के लिए 68 लाख रुपये की लागत वाला यह वैली ब्रिज तैयार कर संचालित किया जा रहा है। 15 जून से इसे पूरी तरह उपयोग के लिए खोला जाएगा, जिससे भवाली कैंची मार्ग पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या में कमी आएगी।

Location :  Nainital

Published :  16 April 2026, 5:40 AM IST