
नैनीताल की पर्यटक नगरी
Nainital: नैनीताल की पर्यटक नगरी हमेशा से लोगों की पसंदीदा जगह रही है। यहां आने वाले सैलानी न सिर्फ खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं बल्कि खरीदारी का भी मजा उठाते हैं। नैनीताल में एक ऐसा बाजार है जो अपने कम दामों की वजह से खासा जाना जाता है। यह बाजार मल्लीताल के पंत पार्क इलाके में रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खुलता है। इस बाजार में स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही सामान खरीदने आते हैं।
इस बाजार में आपको कपड़े, जूते, फास्ट फूड और कई अन्य सामान बहुत ही कम कीमतों पर मिल जाएंगे। यहां के व्यापारीयो ने बताया कि यहां बाजार की तुलना में आधी कीमत में सामान मिल जाता है। स्वेटर यहां सौ से 350 रुपए तक में मिलते हैं जबकि दूसरे बाजारों में इसकी कीमत कहीं ज्यादा होती है। इस बाजार में विंटर और समर कलेक्शन दोनों उपलब्ध हैं। जैकेट, कोट, टोपी, मोजे, कार्डिगन, कुर्ती, प्लाजो जैसे कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं। इसके अलावा यहां अच्छी क्वालिटी के स्लीपर्स भी उपलब्ध हैं।
यह बाजार लगाने वाले व्यापारियों ने पूछने पर बताया कि यहां का अंगूरा स्वेटर खास होता है, जो खरगोश की ऊन से बनता है। यह स्वेटर बाजार में बहुत महंगा होता है लेकिन इस बाजार में इसे तीन सौ से चार सौ रुपये में आसानी से खरीद सकते हैं। व्यापारी परवेज खान बताते हैं कि यहां कुर्तियां दो सौ से तीन सौ रुपये में मिलती हैं जबकि दूसरे बाजारों में यह पांच सौ से ऊपर होती हैं। प्लाजो भी किफायती दामों में मिल जाते हैं। बाजार में सस्ते दामों में स्वादिष्ट फास्ट फूड की भी सुविधा है।
अगर आप भी नैनीताल आएं और यहां की सस्ती और अच्छी खरीदारी का मजा लेना चाहते हैं तो पंत पार्क के मल्लीताल बाजार जरूर जाएं। यह बाजार रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खुलता है। यहां आपको हर तरह का सामान कम दामों में मिलेगा। चाहे कपड़े हों या जूते, फास्ट फूड हो या अन्य सामान, सब कुछ आपकी पहुंच के अंदर होगा। इस बाजार की खास बात यह है कि यहां न केवल पर्यटक बल्कि स्थानीय लोग भी खरीदारी करते हैं क्योंकि यहां का सामान किफायती और अच्छा होता है। इसलिए जब भी नैनीताल घूमने जाएं तो इस बाजार की सैर करना न भूलें।
Location : Nainital
Published : 12 August 2025, 5:15 PM IST
Topics : affordable clothes Nainital Mallital market Nainital Nainital cheap market Nainital fast food market Nainital shopping Nainital tourism