
नैनीताल में मजदूर ने लगाई फांसी
Nainital: नैनीताल के रामनगर से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आ रही है। गुरुवार की देर रात रामनगर क्षेत्र के ग्राम छोई इलाके में एक मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी। आत्महत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जुट गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं क्षेत्र के निवासी किशन पुत्र रूप राम के रूप में हुई है। सूचना पर मजदूर को आनन फानन में सीएचसी रामनगर में भर्ती किया गया जहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता रूप राम ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा किशन कुछ वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को उनकी अपने बेटे से बात भी हुई थी।
मामले के बारे में जानकारी देते मृतक के पिता
देर रात को कृष्ण की पत्नी ने परिजनों को जानकारी दी उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना के बाद शुक्रवार को बदायूं से परिजन भी रामनगर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की इस बात की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Nainital
Published : 3 October 2025, 4:02 PM IST
Topics : Laborer Nainital Ramnagar Suicide in Nainital