
Symbolic Photo
Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में घरेलू एलपीजी उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को अपडेट करते हुए एक ऐसा नियम लागू किया है, जो गैस की उपलब्धता को संतुलित रखने और अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद करेगा। नए प्रावधानों के लागू होने के बाद अब हर कनेक्शन पर अगले सिलेंडर की बुकिंग एक निश्चित अवधि पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।
रीफिल के लिए 25 दिन बाद ही आवेदन करें
नई व्यवस्था के अनुसार, जिन परिवारों के पास एक ही सिलेंडर है, वे रीफिल के लिए 25 दिन बाद ही आवेदन कर सकेंगे। दो सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 35 दिन तय की गई है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन का अंतराल पूरा करना अनिवार्य होगा।
सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक
जानकारी के मुताबिक, इन बदलावों के कारण शहरों में रहने वाले वे परिवार अधिक प्रभावित होंगे जो दो सिलेंडर कनेक्शन पर निर्भर हैं। निर्धारित समय पूरा होने से पहले अगर उपभोक्ता बुकिंग करने का प्रयास करेगा, तो कंपनी का डिजिटल सिस्टम उसे खुद ही अस्वीकार कर देगा। प्रबंधन का मानना है कि इस व्यवस्था से गैस आपूर्ति में पारदर्शिता बढ़ेगी और सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी, जिससे वास्तविक जरूरत वाले उपभोक्ताओं को समय पर रीफिल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
गैस के लिए मारामारी इजरायल-ईरान युद्ध के बीच
दरअसल, रसोई गैस के लिए मारामारी इजरायल-ईरान युद्ध के बीच मची हुई है। लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ रहा। वहीं कही तो बिना सिलेंडर भी वापस जाना पड़ रहा है। वहीं सिलेंडर के लिए काफी पापड़ बेलने पर रहे हैं। इसे नजर में रखते हुए गैस कंपनियों ने एलपीजी बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग-अलग तय कर दी गई है।
Location : नैनीताल
Published : 25 March 2026, 5:57 PM IST
Topics : domestic gas Gas Booking Rules LPG Update