आयकर विभाग ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में अचानक छापे मारे तो हड़कंप मच गया। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आयकर विभाग की टीम को छापेमारी की जरूरत क्यों पडी? क्या सिडकुल में कुछ ऐसा खास गड़बड़ तो नहीं चल रहा है कि स्थिति छापेमारी तक आ गई।

आईटी ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मारे छापे
Rudrapur: आयकर विभाग की टीम ने आज अचानक सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की। सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल कंपनी और एक स्टील कारोबारी के ठिकाने पर हुई इस छापेमारी से पूरे सिडकुल में हडकंप मचा हुआ है।
छापेमारी के लिए गई टीम ने आवश्यक दस्तावेज और लैपटॉप आदि अपने कब्जे में कर लिये। लैपटॉप आदि की तलाशी ले ली गई। जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी की शिकायतों के नजरिये से देखा जा रहा है।
रुद्रपुर शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में आज दिल्ली नंबर की चार-पांच गाड़ियां एक निजी जिम के बाहर आकर रुकीं। इन गाड़ियों से उतरे आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने एक प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी को हिरासत में ले लिया। टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई जहां घंटों तक दस्तावेज और लैपटॉप की तलाशी लेने के बाद पूछताछ की गई।
स्टील कारोबारी के आवास पर कार्रवाई के बाद आयकर विभाग की टीम ने सुबह 11 बजे सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड उत्पादक कंपनी की ओर प्रस्थान किया। टीम ने कंपनी के प्रबंधन कार्यालय और लेखा-जोखा विभाग को बंद करवा दिया।
फिलहाल आयकर विभाग की टीम जब्त किए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। आगे की जांच में कई अन्य मामलों के भी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। इससे शहर के कारोबारी जगत में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।
दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की इस कार्रवाई ने शहर के कारोबारियों और उद्यमियों में हड़कंप मचाकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। लोग एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं कि आखिर आयकर विभाग छापेमारी की जरूरत क्यों पडी होगी? क्या इन कंपनियों ने कुछ ऐसा गड़बड़ किया है कि नौबत छापेमारी तक आ गई?
Nainital: पनियाली में बाघ के हमले में महिला की मौत, वन विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी की शिकायतों के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयकर विभाग को इन आरोपों के संबंध में पुख्ता शिकायतें मिली थीं जिसके आधार पर यह त्वरित कदम उठाया गया।