रुद्रप्रयाग पुलिस एक्शन मोड में, यातायात पुलिस ने 26 वाहनों के काटे चालान

रुद्रप्रयाग पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ दूसरे दिन भी चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 26 वाहनों के चालन काटे। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों का आभार प्रकट किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 December 2025, 3:11 PM IST

Rudraprayag: जनपद की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने सहित सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ बड़ी चालानी कार्यवाही की। पुलिस ने 26 वाहनों के चालन काटे। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों का आभार प्रकट किया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

जानकारी के अनुसार एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशों पर जनपद पुलिस के स्तर से शुक्रवार सुबह से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ट्रेफिक पुलिस ने 26 वाहनों के काटे चालान

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर सहित सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीमाओं यथा एन्ट्री व एक्जिट प्वाइन्ट्स, बस अड्डे, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग की गयी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह की गयी चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के तहत 26 चालान, कोटपा अधिनियम के तहत 14 तथा अन्य उल्लंघन यथा पुलिस अधिनियम के तहत 8 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक: CM घोषणाओं की रफ्तार धीमी क्यों? DM प्रतीक जैन ने विभागों को दिया कड़ा संदेश

चेकिंग के दौरान अधिकांश आम जनमानस यातायात नियमों का पालन करता हुआ पाया गया ऐसे जागरुक नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से नियमों का पालन करने की अपेक्षा रखी गयी।

प्रशासन ने बढ़ती मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर कई ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। गुरुवार को एसपी के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेल्मेट, तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना डीएल, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वालों का चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 5 December 2025, 3:11 PM IST