Road Accident: कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की टक्कर, युवक गंभीर घायल

नैनीताल के कालाढूंगी में कोटाबाग रोड स्थित बर पुल के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में 21 वर्षीय मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने घायल को तत्काल सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated : 19 October 2026, 6:14 PM IST

Nainital: नैनीताल के कालाढूंगी में मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:10 बजे कालाढूंगी के कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे के समय 21 वर्षीय मोहम्मद फैज निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई।

सीएम योगी बोले- बेटी के जन्म से पढ़ाई और शादी तक सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानें योजनाएं

चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया। साथ ही मौके पर कालाढूंगी पुलिस को भी बुलाया गया।

UP Election 2027: सपा के साथ सीट बंटवारे पर अगले हफ्ते से बातचीत करेगी कांग्रेस, 80-90 सीटों पर बन सकती है बात!

दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से फरार

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  नैनीताल

Published :  19 October 2026, 6:14 PM IST