नैनीताल में ठंड से कोई परेशान नहीं होगा: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, सभी डीएम अलर्ट

नैनीताल में बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में रेन बसेरों, कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ठंड में कोई भी असहाय या बेघर व्यक्ति बिना सहायता के न रहे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 November 2025, 2:29 PM IST

Nainital: उत्तराखंड में ठंड लगातार दस्तक दे रही है। पहाड़ी जिलों में पाले और शीतलहर के हालात बनने लगे हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल दौरे के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए रेन बसेरों और राहत इंतज़ामों को तुरंत मजबूत किया जाए।

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेन बसेरों में रजाई, कंबल और सभी आवश्यक गर्म सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग खुले में रहते हैं, सड़क किनारे सोते हैं या बेघर हैं, उनको तुरंत कंबल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति बिना सहारे न रहे, यह सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

मेरठ में सियासी बवंडर: पूनम पंडित का मंगेतर बुरी तरह फंसा, रेप पीड़िता के पति ने करवाई फिर FIR, जानें पूरा मामला

अलाव की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने अलाव की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने दिशा-निर्देश दिए कि जहां जरूरत हो वहां शाम ढलते ही अलाव जलाया जाए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अलाव की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि रात होते ही ठंड तेजी से बढ़ती है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और बेसहारा लोगों पर पड़ता है।

दिल्ली के करोग बाग में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 सालों से चल रही थी अवैध मोबाइल फैक्ट्री, अंदर पहुंची टीम तो उड़ गए होश

फील्ड टीमें लगातार सक्रिय रहें

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को यह भी आदेश दिया कि हर जिले में फील्ड टीमें लगातार सक्रिय रहें और शहरों के साथ-साथ कस्बों, बाजारों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी जरूरतमंद की जानकारी मिले, उसे तुरंत रेन बसेरे या राहत सामग्री की सुविधा प्रदान की जाए। बढ़ती ठंड के बीच धामी सरकार के ये दिशा-निर्देश प्रदेशभर में राहत योजनाओं को गति देने वाले माने जा रहे हैं। उम्मीद है कि इससे सर्द रातों में बेबस और कमजोर लोगों को तुरंत सहारा मिल सकेगा।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 27 November 2025, 2:29 PM IST