नैनीताल का कैची धाम हाई अलर्ट पर, सुरक्षा बढ़ाई गई

नैनीताल के कैची धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पैरामिलिट्री फोर्स की दो बटालियन और SSB की कंपनियां तैनात की गई हैं। जवान सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक सुधार में भी लगाई गई टीमों को सहयोग देंगे।

Nainital: नैनीताल स्थित पवित्र कैची धाम में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए केंद्र सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स की दो बटालियन भेज दी हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद यह तैनाती की गई है। SSP मंजीनाथ टीसी ने तैनाती की पुष्टि करते हुए कहा कि हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में सामने आई संवेदनशील घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश विशेषकर उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

संदिग्ध इनपुट पर तुरंत कार्रवाई

एसएसपी के अनुसार, यह बटालियन सिर्फ विशेष गतिविधियों पर नजर नहीं रखेंगी, बल्कि किसी भी संदिग्ध इनपुट पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगी। सुरक्षा बलों को स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय में तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

गोरखपुर: डिवाइडर बना जानलेवा, बरातियों से भरी कार की भीषण टक्कर

ट्रैफिक सुधार में भी मदद करेंगे जवान

सुरक्षा के साथ साथ ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए भी जवानों को मैदान में उतारा गया है। नैनीताल और भवाली क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तीन प्लाटून को तल्लीताल, मल्लीताल, भवाली और कैची धाम जैसे महत्वपूर्ण ‘हॉटस्पॉट्स’ पर लगाया गया है।

Uttarakhand News: 3 हजार के विवाद में किशोर ने उठाया खौफनाक कदम… परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

आवाजाही और मामलों की संख्या बढ़ी

सीजन के दौरान बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए ये जवान पुलिस की मदद करेंगे ताकि यातायात सुचारू रह सके। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण नैनीतालअल्मोड़ा हाईवे पर घंटों जाम लग रहा है, जिसका असर अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रानीखेत की ओर जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है। तैनात फोर्स का एक हिस्सा नैनीताल हाईकोर्ट की सुरक्षा में भी लगाया गया है, जहां इन दिनों आवाजाही और मामलों की संख्या बढ़ी हुई है।

Location :  नैनीताल

Published :  6 May 2026, 6:26 PM IST

Advertisement