Nainital: कालाढूंगी में हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

कालाढूंगी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। टीम लंबे समय से अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही थी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2026, 12:57 AM IST

Nainital: कालाढूंगी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कार्रवाई की।  पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस लगातार फरार अपराधियों की तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के एसपी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में और कालाढूंगी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में बनाई गई टीम लंबे समय से अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही थी।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 PCS अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट  

मामला थाना कालाढूंगी में दर्ज एफआईआर संख्या 37/2026, धारा 103(1) बीएनएस से जुड़ा है, जिसमें आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताया गया था। आरोपी पर हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह मामला उस घटना से संबंधित है, जिसमें आरोपी ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। उपचार के दौरान वैभव कुमार की सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर उसे देवलचौड़ रोड, रामजी विहार गेट नंबर 4 के सामने, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में छाया अंधेरा, रैपिड मेट्रो की रुकी रफ्तार, यात्री हलकान

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Location :  Nainital

Published :  23 May 2026, 12:55 AM IST