
नैनीताल: पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले पर्यटक अक्सर गूगल मैप पर भरोसा कर बैठते हैं और कई बार यह भरोसा भारी भी पड़ जाता है। आज सुबह नैनीताल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक काली थार जीप गूगल मैप से रास्ता खोजते हुए सीधे मल्लीताल के जय लाल साह बाजार की तंग गलियों में जा घुसी।
यूपी नंबर की यह गाड़ी पहले तो सीढ़ियों पर फंस गई और किसी तरह निकलने के बाद सामने आई बेहद संकरी गली की नाली में जाकर बुरी तरह अटक गई।
अचानक हुए इस वाकये से पर्यटकों के होश उड़ गए। न गाड़ी आगे बढ़ पा रही थी न पीछे हो पा रही थी। बाजार में अफरा तफरी मच गई और आखिरकार स्थानीय लोगों ने मिलकर थार को बाहर निकाला और मुख्य सड़क यानी हाईकोर्ट जाने वाले मार्ग तक पहुंचाया। यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुई।
Bird Flu Alert: नैनीताल में बर्ड फ्लू पर प्रशासन की सख्ती, बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक
बाजार के व्यापारियों में इस घटना को लेकर खासा गुस्सा देखने को मिला। उनका कहना है कि गूगल मैप आए दिन वाहनों को गलत दिशा में भेज रहा है। मस्जिद तिराहे से हाईकोर्ट और केएमवीएन पैट्रोल पंप की ओर जाने वाले वाहन गूगल के भरोसे अंडा मार्किट से होते हुए बड़े बाजार में आ जाते हैं। इस वजह से अक्सर बाइक स्कूटी और कार चालक मुश्किल में फंस जाते हैं।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से की अपील
व्यापार मंडल की पदाधिकारी भारती कैड़ा ने प्रशासन से अपील की है कि सही दिशा बताने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि पर्यटक स्थानीय बाजार में इस तरह परेशान न हों। उन्होंने बताया कि इस घटना में थार की टक्कर से पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन भी टूट गई है जिससे नुकसान हुआ है।
Nainital News: जब नैनीताल कलेक्ट्रेट में चली खास बैठक… तो सामने आई ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना
पहाड़ी जिलों में इससे पहले भी गूगल मैप पर भरोसा करने से कई हादसे हो चुके हैं। कई वाहन गलत रास्तों से भटककर निर्माणाधीन पुलों और खतरनाक मार्गों पर पहुंच गए और कुछ मामलों में तो लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
Location : Nainital
Published : 23 August 2025, 7:21 PM IST
Topics : Car Google Map got stuck Nainital narrow streets