Site icon Hindi Dynamite News

Nainital: रामनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में भड़का आक्रोश, 1 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के रामनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले ने तूल पकड़ लिया है। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने मामले में जल्द गिरफ्तार की मांग की है।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Nainital: रामनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में भड़का आक्रोश, 1 आरोपी गिरफ्तार

Nainital:  उत्तराखंड के रामनगर में नाबालिगा से दुष्कर्म को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि दरिंदों ने रामनगर ही नहीं उत्तराखंड की देवभूमि को फिर से शर्मसार करने का काम किया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक छात्रा को विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने खाने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी

इतना ही नहीं दरिंदों ने छात्रा का दुष्कर्म का वीडियो बनाने के साथ ही उसे कई जगह वायरल भी कर दिया।

मामले को लेकर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। नाबालिक छात्रा का मेडिकल कराने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने आयोजित पत्रकार वार्ता में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि रामनगर के शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिवस उनके संज्ञान में नाबालिक छात्रा का मामला आया था जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ ही आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए  आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि आज पुलिस बीते दिनों हुए मांस प्रकरण के मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों को डराने व धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

मामले का जानकारी देते कोतवाल सुशील कुमार

उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी की यदि शुक्रवार तक नाबालिक छात्रा के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो सड़कों पर उतरकर  प्रदर्शन करने के साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version