नैनीताल हाई-वे पर ऐसा क्या हुआ कि टवेरा और बुलेट खाई में जा गिरे

नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुजियाघाट के पास टवेरा कार और बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 July 2026, 11:30 PM IST

Nainital: नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर भुजियाघाट के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टवेरा कार और बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टवेरा कार हल्द्वानी की ओर से आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक कथित रूप से अपनी लेन छोड़कर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे।

दिल्ली से गुजरात-उत्तराखंड तक फैला महाजाल, 8 लाख में बिकती रहीं मासूम जिंदगियां, आशा वर्कर और कलयुगी माता-पिता बेनकाब

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त टवेरा कार (यूके 04 टीए 3921) और बुलेट बाइक (यूके 04 वाई 6350) को भी खाई से निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

Weather Alert: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! रुद्रप्रयाग-टिहरी में भारी भूस्खलन, घर से निकलने से पहले जानिये ये बड़े अपडेट

घायल बाइक चालक की पहचान

घायल बाइक चालक की पहचान पूरन चंद्र जोशी , निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार चालक के गलत दिशा में वाहन चलाने की बात सामने आई है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Nainital

Published :  12 July 2026, 11:28 PM IST