हिंदी
फीस वसूली पर जिला प्रशासन सख्त (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Nainital: नैनीताल में जिला प्रशासन ने होमस्टे नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही 55 इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से पर्यटन कारोबार में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर पर्यटन विभाग और परगना अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिलेभर में निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई होमस्टे संचालक स्वयं वहां निवास नहीं कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई होमस्टे में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं थी, फिर भी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया जा रहा था। कई जगह रिसेप्शन स्टाफ रखकर होमस्टे को होटल और रेस्टोरेंट की तरह संचालित किया जा रहा था।
जांच में कुछ होमस्टे इकाइयों को लीज पर देकर पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामले भी सामने आए। प्रशासन ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई तेज कर दी।
प्रशासन की कार्रवाई में तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 5, हल्द्वानी में 5 और कैंची धाम क्षेत्र में 7 होमस्टे पर कार्रवाई की गई है। सभी मामलों की आगे भी जांच जारी है।
Nainital news: परीक्षा का तनाव बना जानलेवा, नैनीताल में 19 साल के छात्र की मौत
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके खिलाफ भी नियमों के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि होमस्टे व्यवस्था की मूल भावना बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है।
Location : Nainital
Published : 31 May 2026, 1:20 PM IST