
रामनगर नगरपालिका में गहराया विवाद (फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज)
Nainital: जनपद के रामनगर में नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के बीच विवाद गहरा गया है। सभासदों ने शनिवार को होने वाली बजट बैठक का बहिष्कार किया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के 20 निर्वाचित सभासदों में से 18 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम और नगर पालिका के सभासदों के बीच चल रहा विवाद अब बढ़ गया है। वहीं शुक्रवार को सभासदों ने नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल का घेराव करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों पर अनियमितताएं के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
शुक्रवार को नगर पालिका के 18 सभासदों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर एक ज्ञापन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि शनिवार को नगरपालिका में बोर्ड बैठक प्रस्तावित है तथा इस बैठक में वर्ष 2026 -27 के बजट को लेकर चर्चा की जाएगी।
सभासदों ने इस बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि बैठक से पहले बजट की सूची सभासदों को सौंपी जानी चाहिए थी लेकिन यह उपलब्ध नहीं कराई गई।
नैनीताल में सुबह सुबह मची चीख पुकार, यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत कई घायल
ऐसे में इस बैठक का कोई औचित्य नहीं रहता। उन्होंने इस बैठक को आगे बढ़ाने की बात करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पर सभासदों की अनदेखी कर मनमर्जी से निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य कराए जाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यदि सभासदों की बिना राय के कोई भी कार्य किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा तो वहीं सभासदों ने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान में शासन स्तर से नगरपालिका द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी चल रही है। नगर पालिका रामनगर के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बजट बैठक का बहिष्कार किया है।
वही मामले में नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि 18 सभासदों का एक संयुक्त पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है।
Uttarakhand: रामनगर की रात बनी अविस्मरणीय, भजनों और देव अवतरण के बीच डूबे भक्त, छाया भक्ति का रंग
उन्होंने कहा कि सभासदों द्वारा जो मांग रखी गई है उसको लेकर नगर पालिका एक्ट के तहत करवाई की जाएगी वहीं सभासदों द्वारा रामनगर में कुछ निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए उसकी जांच की मांग की गई है जिस पर ईओ ने कहा कि निर्माण कार्यों की जांच भी कराई जाएगी।
Location : Nainital
Published : 27 March 2026, 5:06 PM IST