
Bollywood Singer विशाल मिश्रा
Nainital News: नैनीताल के कैंची धाम में गुरूवार का दिन विशेष रहा, जब मशहूर गायक विशाल मिश्रा सुबह सुबह बाबा नीम करौली महाराज के दरबार पहुंचे। धाम की पवित्रता और वातावरण से प्रभावित विशाल ने कहा कि यहाँ आकर उन्हें एक अनोखी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने खुद को इस अवसर का भाग्यशाली बताया।
जानकारी के मुताबिक, दर्शन के बाद गायक ने नैनीताल प्रशासन की व्यवस्था की खुलकर तारीफ़ की। उनका कहना था कि धाम पहुंचने में न कहीं भीड़ की समस्या हुई और न ही किसी तरह की असुविधा। सड़क मार्ग से लेकर पार्किंग तक पूरा संचालन सुचारू रहा, जिससे यात्रा पूरी तरह सहज और आरामदायक बन गई।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए जो व्यवस्थाएँ की गई हैं, वह वास्तव में सराहना योग्य हैं। कैंची धाम में बढ़ते आगंतुकों के बीच प्रशासन की सतर्कता और अनुशासन साफ दिखाई देता है।
पुलिस कर्मियों से मुलाकात के दौरान विशाल मिश्रा ने हाल ही में आई फिल्म बॉर्डर 2 के लोकप्रिय गीत संदेशे आते हैं की कुछ पंक्तियाँ गुनगुनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पुलिस कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान और ऊर्जा का भाव साफ झलक उठाअपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए गायक ने देश और विदेश के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को कैंची धाम आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली की इस पवित्र स्थली पर आने वाला हर व्यक्ति स्वयं को भीतर से बदला हुआ महसूस करता है, इसलिए एक बार यहाँ का आध्यात्मिक माहौल ज़रूर अनुभव करना चाहिए।
Location : Nainital
Published : 12 March 2026, 6:17 PM IST
Topics : Kaichi Dham Nainital uttarakhand Vishal Mishra