हिंदी
रुद्रप्रयाग में आपूर्ति विभाग की बड़ी छापेमारी
Rudraprayag: जनपद में गैस की किल्लत को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने सोमवार को खांकरा से रैंतोली तक ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें एफएसडी ने 13 सिलेंडरों को जब्त किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जनपद के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग को लेकर भी कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने कई होटलों और गैस एजेंसियों के निरीक्षण करने के बाद ये सिलेंडर जब्त किए।
Uttarakhand Protest: रसोई गैस की किल्लत पर बवाल, उत्तराखंड के कई शहरों में विपक्ष का हल्ला बोल
शनिवार को पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार शाह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तिलवाड़ा बाजार और अगस्त्यमुनि बाजार में गैस सिलेंडरों की जांच के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम में सहयोगी कैलाश पुरी, दिनेश सिंह रमोला, राजेंद्र सिंह पुजारा, थाना अध्यक्ष अगस्त्यमुनि सुरेंद्र सिंह कोहली तथा एवीडीओ अगस्त्यमुनि भी मौजूद रहे।
छापेमारी करती आपूर्ति विभाग की टीम
छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से उपयोग या भंडारण किए जा रहे 12 गैस सिलेंडरों को जब्त किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके अलावा ऊखीमठ बाजार सहित जनपद मुख्यालय के समीप खांखरा, नरकोटा व रैंतोली में भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग किये जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों की छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में 13 घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया। जिन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है।
उक्त टीम में पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय पीबी सती, पूर्ति निरीक्षक सीएम बरमोला, विरेन्द्र सिंह नेगी एवं पूर्ति विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
आपूर्ति विभाग ने कहा कि कि निकट भविष्य में भी चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि व्यवसायिक स्थलों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गैरकानूनी है और इसके खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Location : Rudraprayag
Published : 16 March 2026, 6:23 PM IST
Topics : LPG Crisis raid Rudraprayag Supply Department