विकासखंड जखोली में डीएफओ को पंचायत भवन में बंद किया। पूरी खबर के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

डीएफओ पंचायत भवन में बंद
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विकासखंड जखोली में आदमखोर गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि गुलदार के आतंक से ग्रामीण, वन विभाग से उसे मारने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2024 से 30 मई 2025 तक 10 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें गुलदार द्वारा हुए हमला से 8 लोग घायल और 2 महिलाएं मर गई है।
उप वन संरक्षक ने ग्रामीण के मांग पर जताई आपत्ति
ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के जखोली पहुंचने पर उन्हें पंचायत भवन में बंद कर तालाबंदी की। उप वन संरक्षक कल्याणी जब ग्रामीणों से वार्ता कर रही थी तो उन्होंने महिलाओं के द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित और गोली से मारने के आदेश पर आपत्ति जताई। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं के द्वारा पंचायत भवन डांडा में हो रही वार्ता के बीच पंचायत घर की तालाबंदी की हो गई।
जल्द किया जाएगा समस्या का समाधानः डीएफओ
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों द्वारा उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत के नेतृत्व में वन विभाग के दल को अल्टीमेटम दिया था कि यदि कोई स्थायी समाधान नही होता है तो वन विभाग के अधिकारियों को बन्धक बनाया जाएगा। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के जखोली पहुंचने पर उन्हें पंचायत भवन में बंद कर तालाबंदी की। बाद में ग्रामीणों से बातचीत करने पर डीएफओ ने उन्हें समझाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा
गुलदार के हमले की घटनाएं
01- 30 मई 2025 - रूपा देवी पत्नी श्री रमेश प्रसाद ग्राम डांडा दक्षिणी जखोली रेंज।
02 - 24/02/2025 - सर्वश्वरी देवी पत्नी श्री इन्द्रदत्त ग्राम देवल दक्षिणी जखोली रेंज।
03 - 06 दिसंबर 2024 - ललिता देवी पत्नी श्री प्रकाश काला पत्नी श्री प्रकाश काला ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।
04 - 31 अक्टूबर 2024 - बसंती देवी पत्नी श्री राजेंद्र सिंह ग्राम खरियाल दक्षिणी जखोली रेंज।
05 - 13 अक्टूबर 2024 - उर्मिला देवी पत्नी श्री मुरलीधर चमोली ग्राम जयंती दक्षिणी जखोली रेंज।
06- 10 /10 /2024 - रैजा देवी पत्नी श्री कीर्तिलाल ग्राम ललूड़ी दक्षिणी जखोली रेंज।
07 - 31/07 /2024 - अनीश सिंह पुत्र स्व0 महावीर सिंह ग्राम ढुमकी दक्षिणी जखोली रेंज।
08 - 24/02/2024 - दीपा देवी पत्नी श्री अषाढ़ सिंह ग्राम मखेत दक्षिणी जखोली रेंज।
09 - 21/02/2024 - गीता देवी पत्नी श्री अनिल सिंह ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।
10 - 20/02/2024 - कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम महरगावं दक्षिणी जखोली रेंज।
आक्रोशित ग्रामीणों का बयान
इतनी घटनाएं होने के बाद लोग डरे सहमे हैं जो कि घरों में कैद हो नहीं सकते क्योंकि गाय भैंस का चारा लेने खेतों या जंगल की तरफ जाना हो या खेती के कामों के लिए घर से बाहर निकलना हो यह आवश्यक है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है हमारे पास न संसाधन है जो हम अन्यत्र बसें या तो सरकार जंगली जानवरों का कोई समाधान करे या हमारे लिए अन्यत्र कहीं बसने की व्यवस्था करे।