
हरिद्वार में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न
हरिद्वार : सीसीआर सभागार में शुक्रवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए या स्पष्ट रूप से बताया जाए कि समाधान संभव क्यों नहीं है, ताकि जनहित के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, उन्होंने दिव्यांगों, महिलाओं और गरीब वर्ग के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए व्यवहार में शालीनता अपनाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार मार्ग को फोर-लेन बनाने हेतु सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे एवं रिंग रोड निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश एनएचएआई को दिए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने एम्बुलेंस संचालन में दक्षता लाने, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार डेटा के विश्लेषण और जिले में बढ़ रहे जहर खाने की घटनाओं की स्टडी कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बिजली चोरी पर रोक लगाने, बिलिंग में पारदर्शिता और सही मीटर रीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, ठेकेदारों पर नियंत्रण रखने तथा सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए। पीएम आवास योजना के तहत सर्वे में पारदर्शिता रखते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को शामिल करने पर बल दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,सांसद ने हरिद्वार के घाटों पर भजन-कीर्तन के लिए साउंड सिस्टम व्यवस्था तथा बायोगैस संयंत्र स्थापना के लिए ग्रामीणों के साथ बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी नगर आयुक्त को दिए। समाज कल्याण विभाग को कुष्ठ रोगियों को दिव्यांग पेंशन प्रदान करने की कार्यवाही शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,बैठक में विभिन्न विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, विधायकगण, मेयर किरन जैसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Haridwar
Published : 24 May 2025, 7:56 AM IST
Topics : DISHA Committee Meeting government schemes Haridwar News Public Welfare Programs Uttarakhand Development