
देह व्यापार का धंधा फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Haldwani: नैनीताल पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है, जबकि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में स्पा सेंटर संचालक को भी नामजद किया गया है, जो मौके से फरार बताया जा रहा है।
अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर पर छापा मारा।
‘राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती’, कासगंज में अखिलेश यादव ने भाजपा को जानिये कैसे घेरा
अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें
पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर को लेकर पहले भी अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान परिसर के अंदर आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। छापेमारी में पुलिस ने 16 इस्तेमालशुदा कंडोम, चार सील पैकेट कंडोम, 4,320 रुपये नकद और दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए हैं।
UP Crime: इनामिया ठग की चालाकी का हुआ पर्दाफाश! फर्जी FD का खेल खत्म
मुकदमा दर्ज तलाश शुरू
कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। वहीं पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर का प्रबंधन संभाल रही महिला, एक ग्राहक और अन्य सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने फरार स्पा संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली हल्द्वानी में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Location : नैनीताल
Published : 12 June 2026, 9:12 PM IST