Haldwani: हल्द्वानी में कोरोना की फिर दस्तक, सुशीला तिवारी अस्पताल में महिला पॉजिटिव

हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। रामपुर की 76 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है। मरीज की हालत स्थिर है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू कर दी है

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 August 2026, 4:44 PM IST

Haldwani: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल महिला की तबीयत स्थिर है और उसे ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के कैमरी गांव निवासी महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल के वार्ड सी के अलग कक्ष में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

Haldwani: मां ढूंढती रही लापता बेटी, पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे, फिर जांच में सामने आई घिनौनी वारदात

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी गई सूचना

अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी रामपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य, कंट्रोल रूम तथा नैनीताल के मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी है। संबंधित विभागों को आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। चिकित्सकों की टीम मरीज के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Haldwani: कोचिंग सेंटरों पर चला प्रशासन का डंडा, 7 संस्थान सील; जानिये कैसे चल रही थी मनमर्जी

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की अपील की

अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक घबराने के बजाय सतर्क रहने, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Location :  Nainital

Published :  4 August 2026, 4:14 PM IST