महिला सफाई कर्मचारी ने कांग्रेस पार्षद पर लगाये ये गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला…

देहरादून में एक महिला सफाई कर्मचारी ने कांग्रेस पार्षद पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं कि सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने ऐलान किया है कि पार्षद पर कार्रवाई की मांग को लेकर कल शुक्रवार 26 फरवरी को पूरे शहर में सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 February 2026, 7:15 PM IST

Dehradun: नगर निगम के वार्ड 38 से कांग्रेस पार्षद अभिषेक उर्फ सोनू तिवारी पर एक महिला सफाई कर्मी ने मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पार्षद ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसका हाथ भी तोड़ दिया।

महिला के इस आरोप के बाद शहरभर के सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं आक्रोशित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को पूरे देहरादून में कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा।

क्या है मामला

महिला सफाई कर्मी माया देवी के मुताबिक, घटना गुरुवार 26 फरवरी की है। वे अपने साथियों के साथ वार्ड 38 में सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर पार्षद से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पार्षद ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े खींचे। मारपीट में उनका हाथ भी टूट गया है। महिला सफाई कर्मी के अनुसार पार्षद ने उनके साथ गाली-गलौज भी किया।

NCERT की इस बुक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया बैन, जानिये इस पूरे विवाद पर क्या कहा…

कर्मचारी यूनियन ने भी लगाए आरोप

सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पार्षद अभिषेक तिवारी द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। उनके अनुसार गाली-गलौज और दुर्व्यवहार लगातार होता रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज पार्षद ने महिला कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जो अब तक की सबसे गंभीर घटना है। उनका कहना है कि पार्षद को पहले भी कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने वरिष्ठ नेताओं की भी नहीं सुनते और कर्मचारियों के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रखते हैं।

शुक्रवार को कार्य बहिष्कार

कर्मचारी यूनियन ने ऐलान किया है कि पार्षद पर कार्रवाई की मांग को लेकर कल शुक्रवार को पूरे शहर में सफाई कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सफाई व्यवस्था ठप रहेगी और आगे की रणनीति बाद में तय की जाएगी।

Rudrapur: आयकर विभाग ने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में मारे छापे, जानिये कौन-कौन आए लपेटे में…

पार्षद की प्रतिक्रिया का इंतजार

एक ओर जहां सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है, वहीं दूसरी तरफ समाचार लिखे जाने तक मामले में पार्षद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आम लोगों को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 26 February 2026, 7:15 PM IST