
पूर्व सैनिक कुंदन मेहता बने कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
Nainital: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सैनिक कुंदन मेहता को अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने कुंदन मेहता का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक कुंदन मेहता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में सशक्त रूप से उभरेगी।
Nainital News: लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 21 पाउच कच्ची शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
कुंदन मेहता ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को सशक्त बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पूर्व सैनिक कुंदन मेहता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद से उन्होंने लगातार कांग्रेस संगठन के लिए मेहनत की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और ईमानदारी को साबित किया। यही कारण था कि पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंदन मेहता की नियुक्ति से संगठन को नया उत्साह मिलेगा और पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंदन मेहता के नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी और पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।
Nainital: लालकुआं में गायों की बर्बर पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, प्रशासन पर दबाव
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कुंदन मेहता के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी का संगठन पहले से भी अधिक मजबूत होगा और वह आने वाले चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।
Location : Nainital
Published : 24 September 2025, 4:02 PM IST