हिंदी
डोईवाला में बुजुर्ग पेंशनर परेशान (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Dehradun: डोईवाला तहसील में पेंशन धारकों के सत्यापन की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई नजर गई है। तहसील में सत्यापन कार्य के लिए आये बुजुर्ग पेंशनधारियों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।
सबसे बड़ी समस्या यह रही कि सत्यापन की व्यवस्था प्रथम तल पर की गई, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशनधारियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बैठने की व्यवस्था न होने से सीढ़ियों में बैठे बुजुर्ग
पेंशनधारियों ने बताया कि तहसील परिसर में न तो उचित मार्गदर्शन की व्यवस्था थी और न ही जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी तैनात दिखाई दिया। लोग इधर-उधर भटकते रहे और कई बुजुर्गों को बार-बार अलग-अलग कमरों के चक्कर लगाने पड़े।
बुजुर्गों ने कहा कि ना ही तहसील में बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्थाएं है और ना ही विकलांग बुजुर्गों के लिए कोई व्यवस्था है। तहसील प्रशासन में बुजुर्गों के सत्यापन के लिए बिल्डिंग का फर्स्ट फ्लोर निर्धारित किया, जिस पर जाने के लिए कई बुजुर्ग असमर्थ दिखाई दिए, और नाराज की जताई
बुजुर्ग पेंशनधारियों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए सत्यापन जरूरी है, लेकिन तहसील प्रशासन की अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
कई बुजुर्गों ने मांग की कि सत्यापन केंद्र भूतल पर बनाया जाए और सहायता डेस्क की व्यवस्था की जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और पेंशनधारियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।
Location : Doiwala
Published : 15 May 2026, 3:01 PM IST