Dehradun: चारधाम यात्रा से पहले विकासनगर की सड़कें बदहाल, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल, जानिये मौजूदा हालात

विकासनगर में ट्रैफिक जाम और नेशनल हाईवे 507 की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं। समाजसेवी राहुल शर्मा ने चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुधार, ट्रैफिक पुलिस तैनाती और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 6 April 2026, 2:20 PM IST

Dehradun: जिले के विकासनगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। बाजार क्षेत्र में लगभग हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।

बाजार में अतिक्रमण और अव्यवस्था का आलम

विकासनगर बाजार में दुकानदारों और वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे और बीच सड़क पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगना आम बात हो गई है। पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

समाजसेवी राहुल शर्मा ने उठाई आवाज

इस गंभीर स्थिति को लेकर समाजसेवी राहुल शर्मा ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एसपी ट्रैफिक से मिलकर मांग की थी कि विकासनगर में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जल्द से जल्द की जाए। उनका कहना है कि बिना पुलिस की नियमित निगरानी के इस समस्या का समाधान संभव नहीं है।

Dehradun: विकासनगर में बाइक चोर का भंडाफोड़! पुलिस ने नशेड़ी आरोपी को दबोचा: बरामद हुई सुपर स्प्लेंडर बाइकें

नेशनल हाईवे 507 की हालत भी खराब

राहुल शर्मा ने विकासनगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 507 की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते हालात और बिगड़ गए हैं।

चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यह समस्या और गंभीर हो गई है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में खराब सड़कें और ट्रैफिक जाम यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। राहुल शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

विकासनगर में पुलिस सख्त, बिना हेलमेट और कागजात वालों पर हुई कार्रवाई, आखिर क्यों चेकिंग से मचा हड़कंप?

यात्रियों के लिए सुविधाओं की मांग

समाजसेवी ने प्रशासन से मांग की है कि चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए और एक वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाए, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

Location :  Dehradun

Published :  6 April 2026, 2:20 PM IST