
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी के शिमला बाईपास स्थित रोहिणी एनक्लेव में मंगलवार की रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब राजस्थान से आए एक सनकी युवक ने एकतरफा प्यार और शादी से इनकार की खुन्नस में एक पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश की। आरोपी ने न केवल युवती, बल्कि उसकी मां और भाई पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जोधपुर निवासी आरोपी जयेश नंदवाना साल 2017 से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह खुद की शादी का फर्जी कार्ड देने के बहाने पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। उसने मास्क पहन रखा था और करीब आधे घंटे तक घर में बैठकर सामान्य बातचीत की और परिवार के साथ खाना भी खाया। किसी को अंदाजा नहीं था कि मीठी बातों के पीछे एक खूनी साजिश छिपी है।
Weather Update: 16 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी में आंधी से 75 की मौत
युवती के भाई अनुराग मैठाणी ने बताया कि आरोपी ने उसे आईएसबीटी छोड़ने की बात कही। रास्ते में उसने चालाकी से अनुराग को कार से नीचे उतारा और गाड़ी में चाकू व पेचकस छिपा दिए। इसके बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और अनुराग की गर्दन पर चाकू रखकर उसे वापस घर ले जाने को मजबूर किया।
जैसे ही कार घर पहुंची, आरोपी पागलों की तरह घर के अंदर दौड़ा। उसने अनुराग की मां पर हमला करने की कोशिश की। मां को बचाने के लिए जब युवती बीच में आई, तो आरोपी ने उसके हाथ पर गहरा वार कर दिया और फिर मां की कमर में चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव के दौरान अनुराग भी लहूलुहान हो गया।
Prateek Yadav Passes Away: प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा अंतिम संस्कार
घर के अंदर मची चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी जयेश को मौके पर ही दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर उसे पटेलनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Location : Dehradun
Published : 14 May 2026, 7:56 AM IST