देहरादून: गौरव चौधरी बने डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख, धनवीर ज्येष्ठ तो बीना चौहान बनी कनिष्ठ प्रमुख

देहरादून के डोइवाला ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को मिली इस जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 August 2025, 5:23 PM IST
google-preferred

देहरादून:  डोईवाला ब्लाक के प्रमुख पद पर कांग्रेस के गौरव चौधरी ने बाजी मार ली है। वहीं धनवीर ज्येष्ठ प्रमुख तो बीना चौहान कनिष्ठ प्रमुख चुनी गई।

जानकारी के अनुसार डोईवाला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में  कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत मिली है। ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस के गौरव सिंह ने भाजपा की मंजू नेगी को 27/13 से करारी शिकस्त दी। इसी तरह ज्येष्ठ प्रमुख पद पर कांग्रेस के धनवीर सिंह बैंदवाल और कनिष्ठ प्रमुख पद पर बिना चौहान निर्वाचित घोषित हुई है।

सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना की गई। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

जीत के सर्टिफिकेट के साथ प्रत्याशी

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सभी को साथ में लेकर क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के साथ करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ लामबंद हो गई है। आने वाला समय कांग्रेस का है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का चारों खाने चित होना इस बात का प्रतीक है कि अब भाजपा का पतन हो रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से डोईवाला में जीत मिली है। निर्वाचित होने के बाद ब्लॉक प्रमुख ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख ने समर्थकों के साथ नगर में आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित प्रमुखों का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल हरजिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, महेंद्र भट,बॉबी नारंग, जसवंत सिंह, जयंत रमोला, राजपाल खारोला, भीम बहादुर छेत्री, प्रमोद, उमेद बोहरा, जितेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Doiwala

Published : 
  • 14 August 2025, 5:23 PM IST

Advertisement
Advertisement