रामनगर में अपराधी बेखौफ, दुकानदार को बेरहमी से पीटा

उत्तराखंड के रामनगर में अपराधी बेखौफ हैं। उन्हें किसी भी कानून का भय नहीं है। वह दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे है और पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मामले से इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 April 2026, 3:57 PM IST

Nainital: रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश लॉ एन्ड ऑर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उधर के पैसे मांगने पर दर्जन भर से अधिक युवकों ने एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। दुकानदार से मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला रविवार देर रात का है।

स्थानीयों ने बताया कि रामनगर शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो गया है। आए दिन खुलेआम अपराध की घटनाएं सुनाई दे रही हैं।

 

 

पीड़ित मोनू पाल ने बताया कि उसकी भवानीगंज केला गोदाम के समीप पाल बैकरी के नाम से दुकान है तथा उसने कुछ दिन पूर्व पेटीज बेचने के लिए ठेला सहित पेटीज एक युवक को दी थी लेकिन इस युवक द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी उसको पेटिज का पैसा नहीं दिया।

दुकानदार की पिटाई करते आरोपी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह उक्त शख्स से कई दिनों से अपना उधार का पैसा मांग रहा था लेकिन आरोपी युवक ने उससे गाली गलौज की।

रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और एक्सपायर बीयर बरामद

पीड़ित ने बताई आपबीती

मोनू पाल ने बताया कि रविवार रात को वह अपनी दुकान पर अकेला मौजूद था इस बीच कुछ लोग उसकी दुकान के अंदर घुस गए और गाली गलौज करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और इस बाबत पुलिस को जानकारी दी।

घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  पीड़ित ने इन आरोपियों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। वहीं घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस का बयान

कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही शहर का माहौल खराब करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी।‌

नैनीताल: मदिरा दुकानों पर छापेमारी, ओवररेटिंग करने वालों से ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला

पुलिस की कार्रवाई

मामले में बताया जाता है कि पुलिस ने करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

Location :  Ramnagar

Published :  13 April 2026, 3:57 PM IST