Crime: विद्यालय में शिक्षिका का उत्पीड़न, प्रधान पति पर लगा ये गंभीर आरोप

नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने प्रधान पति पर लगातार स्कूल में घुसकर छेड़छाड़, गालीगलौज और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 352 में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 23 March 2026, 3:30 PM IST

नैनीताल:  उत्तराखंड के नैनीतास से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां नगर के समीप स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान पति पर लंबे समय से चल रहे उत्पीड़न, अश्लील हरकतों और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के मुताबिक मामले में शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष तीन दिसंबर को क्षेत्र निवासी जीवन सिंह नेगी जबरन स्कूल परिसर में घुस आया। वह बच्चों को कक्षा से बाहर भेजकर भीतर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। किसी तरह उसे बाहर निकालकर शिक्षिका ने तुरंत उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

डराने-धमकाने का प्रयास

शिक्षिका का कहना है कि इससे सबक लेने की बजाय आरोपी आठ दिसंबर को फिर स्कूल पहुंचा और कक्षा में घुसते ही उसका हाथ मरोड़ते हुए गालीगलौज करने लगा। पहली घटना के बाद भी वह बार बार स्कूल में प्रवेश कर शिक्षिका और बच्चों को धमकाता रहा। बच्चों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी डराने-धमकाने का प्रयास हुआ।

Arvind Murder Case: पहले हत्या का आरोप… अब हादसा, अरविंद केस ने खड़े किए बड़े सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

पीड़िता से छेड़छाड़

पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी को मामला और गंभीर हो गया, जब आरोपी एक बार फिर स्कूल में घुस आया और गलत नीयत से उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने न सिर्फ शिक्षिका बल्कि बच्चों के साथ भी मारपीट की, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

PM Modi On Iran-Isreal War: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन, जानिये खास बातें

आवश्यक कानूनी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कोतवाल हेम चंद्र पंत ने पुष्टि की कि शिक्षिका की तहरीर पर खुपताला निवासी जीवन सिंह नेगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 352 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 23 March 2026, 3:30 PM IST