Haridwar News: मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश को दी गई भावभीनी विदाई, जानें पूरा मामला

प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। परिषद के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता एवं प्रधान डॉक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को गुप्ता को सम्मान पत्र भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 30 August 2025, 8:53 PM IST

हरिद्वार: उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद जनपद हरिद्वार की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। परिषद के संरक्षक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता एवं प्रधान डॉक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को गुप्ता को सम्मान पत्र भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

लंबी सेवाओं को किया याद

विदाई समारोह में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा, जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राम सिंह सैनी, ओपी गौड़वाल, सुनील कटारिया, डॉ. लक्ष्मी देवी, विजेंद्र सैनी, सत्यपाल सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से  गुप्ता को पगड़ी और पटका पहनाकर, गंगाजली व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके उल्लेखनीय योगदान और शिक्षा क्षेत्र में दी गई लंबी सेवाओं को याद किया गया।

शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि श्री गुप्ता ने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। उनके मार्गदर्शन में जनपद के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ा। परिषद के संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने उन्हें विद्वान, कर्मठ, सरल हृदय व व्यवहार कुशल अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव सकारात्मकता के साथ शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया।

अनुभव शिक्षा विभाग को मार्गदर्शन

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार और डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने भी गुप्ता के स्वर्णिम कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और कोषाध्यक्ष डॉ. ओम सिंह सैनी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी गुप्ता का अनुभव शिक्षा विभाग को मार्गदर्शन देता रहेगा।

योगदान शिक्षा जगत के लिए सदैव प्रेरणादायक

कार्यक्रम में गुप्ता को उनके सेवाकाल की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विदाई सम्मान पत्र भेंट किया गया, साथ ही उनके दीर्घायु, स्वस्थ और प्रसन्नचित जीवन की कामना की गई। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि गुप्ता का योगदान शिक्षा जगत के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

 

Location : 
  • Haridwar

Published : 
  • 30 August 2025, 8:53 PM IST