हिंदी
बदरीनाथ हाईवे पर पत्थर गिरने से महिला की मौत
Chamoli: उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बलदौड़ा पुल के पास वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यजू संवाददाता के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुमन देवी(40) पत्नी हरीश चंद नैनवाल के रुप में हुई है। हादसा करीब 12.30 बजे की है।
हादसा बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग में बलदौड़ पुल के पास वन विभाग की नर्सरी में हुआ।
जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नर्सरी में काम कर रही थीं कि अचानक पहाड़ी से पत्थर उनके ऊपर आ गिरा और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
कर्णप्रयाग के मैखुरा निवासी सुमन देवी नर्सरी कर्मी के तौर कार्यरत थी।
गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि महिला सुमन देवी मेखुरा कर्णप्रयाग की रहने वाली थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि उत्तराखंड में मानसून के दौरान भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाए होती हैं।
उत्तराखंड में बरसात के मौसम में, खासकर पहाड़ी इलाकों में, भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटनाएं आम हैं। बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी और चट्टानें कमजोर हो जाती हैं, जिससे वे खिसककर सड़कों और घरों पर गिर सकते हैं। इससे यातायात बाधित हो सकता है, और जानमाल का नुकसान भी हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की कि यदि आप उत्तराखंड में बरसात के मौसम में यात्रा कर रहे हैं, तो कृपया सावधान रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से निपटने के लिए उपाय कर रहे हैं, जैसे कि सड़कों को साफ करना और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना है।
Location : Chamoli
Published : 25 July 2025, 7:18 PM IST
Topics : Badrinath highway Chamoli Chamoli News hill stone woman