Char Dham Yatra 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में खुले बद्रीनाथ के कपाट, जयकारों से गूंजा धाम, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 April 2026, 9:27 AM IST
google-preferred

Chamoli: उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने पूर्णता प्राप्त कर ली। कपाट खुलते ही पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

सीएम धामी ने की पहली पूजा

कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

डोली यात्रा का भव्य स्वागत

कपाट खुलने से पहले बुधवार को पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया। कुबेरजी और उद्धवजी के विग्रहों को पारंपरिक विधि से निर्धारित स्थानों पर विराजमान कराया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Img- Internet)

श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री धामी ने धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थयात्रियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया, ताकि भविष्य में यात्रा को और बेहतर बनाया जा सके।

उत्तराखंड हाई कोर्ट का सख्त संदेश: बच्चे का भरण-पोषण सर्वोपरि, जिम्मेदारी से बच नहीं सकता पिता

लोक संस्कृति से सजा धाम

कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्ति और लोक परंपरा के रंग में रंग दिया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी आस्था प्रकट की।

देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

कपाट खुलने के साथ ही देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर गया।

विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

कपाटोद्घाटन से पहले मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। प्रातःकाल मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार माता लक्ष्मी को गर्भगृह से निकालकर लक्ष्मी मंदिर में स्थापित किया गया, जबकि भगवान कुबेर और उद्धव जी को गर्भगृह में विराजमान किया गया।

Kedarnath Yatra: बाबा केदार के दर्शन के लिये श्रद्धलुओं की भारी भीड़, केदारनाथ धाम में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

विधिवत अभिषेक और श्रृंगार

इसके बाद भगवान बद्री विशाल की चतुर्भुज मूर्ति का विधिवत अभिषेक और श्रृंगार किया गया। मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट खोले गए, जिससे भक्तों को दर्शन का अवसर मिला।

चारधाम यात्रा को मिली पूर्णता

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से पूर्ण हो गई है। अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर निकलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Location :  Chamoli

Published :  23 April 2026, 9:25 AM IST

Related News

Advertisement