Udham Singh Nagar: इंस्टाग्राम पर वायरल कर डाला नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो, जानिये क्या है पूरा मामला…

काशीपुर में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। लड़की के परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में थाने में शिकायत की तो, पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 February 2026, 3:00 PM IST

Udham Singh Nagar:  जनपद के काशीपुर में दो दोस्तों ने एक ऐसी घिनौनी हरकत कर डाली, जिससे पूरे शहर के लोग हैरान हैं। उन्होंने एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की इस करतूत से स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, लगभग 50-60 बजरंग दल के कार्यकर्ता आज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया है। इसमें एक विशेष समुदाय लड़का भी शामिल है। नाबालिग लड़की ने भी अपने परिजनों के साथ आकर शिकायत दी, जिसके आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

Nainital: हल्द्वानी के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, जानिए कोर्ट ने क्या आदेश दिए?

आरोपियों ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नामजद युवकों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत कार्रवाई की। दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

हरिद्वार में क्यों अलर्ट हुआ पुलिस और खुफिया विभाग? क्या होने वाला है कोई बड़ा राजनीतिक बवाल? पढ़ें पूरी खबर

पॉक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज

बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगूवाला, जसपुर और जीशान अली पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर, जसपुर के रूप में हुई है। उन्हें धारा 65(1), 308, 75(ii) बीएनएस, 5, 6, 11(v)/12 पॉक्सो अधिनियम और 67(B) आईटी एक्ट के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि कुमार, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती और अमित राणा शामिल थे।

Location : 
  • Kashipur

Published : 
  • 25 February 2026, 3:00 PM IST