कैंची धाम में शिप्रा नदी पर बन रहा अद्भुत ओम आकार का ग्लास ब्रिज, जानें पूरी खबर

कैंची धाम में शिप्रा नदी पर ओम के आकार का आधुनिक ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है। पारदर्शी सतह वाले इस पुल से घाटी और नदी का सुंदर दृश्य दिखाई देगा। पुल तैयार होने के बाद कैंची धाम में पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated : 14 February 2026, 4:47 PM IST

Nainital:  नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में पिछले कुछ महीनों से व्यापक विकास कार्य लगातार गति पकड़ते जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से ध्यान स्थल, जन-सुविधा केंद्र और परिसर में आधुनिक मार्गों का निर्माण बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। करीब 1759 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली इस योजना के पूरा होने के बाद धाम की रूपरेखा पूरी तरह बदल जाएगी और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएँ उपलब्ध होगी।

मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण

धाम पर बढ़ते यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। करीब चार हजार इक्यासी लाख रुपये की संशोधित लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना में चार मंजिलों वाले पार्किंग भवन का निर्माण शामिल है। इसमें आवश्यक पाइलिंग और कॉलम खड़े करने का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब ग्राउंड फ्लोर की स्लैब डालने की प्रक्रिया चल रही है। कुल मिलाकर परियोजना आधी से अधिक प्रगति कर चुकी है और आगामी समय में पूरा ढांचा स्पष्ट रूप से आकार लेता दिखाई देगा।

श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण

धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है ‘ओम’ आकार का कांच का पुल, जिसे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। शीशे की पारदर्शी सतह से बना यह ब्रिज श्रद्धालुओं को घाटी और नीचे बहती नदी का अद्भुत दृश्य दिखाएगा। पुल की कुल लंबाई छतीस मीटर और चौड़ाई दो मीटर निर्धारित की गई है। दाईं ओर का एबटमेंट पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी तरफ निर्माण अभी अंतिम चरणों में है।

DN Exclusive: यूपी पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, सामने आया शेड्यूल; जानिये कब शुरु होगी प्रक्रिया और वोटिंग

कैंची धाम की खूबसूरती

भीड़-भाड़ के समय होने वाली दिक्कतों को देखते हुए विभाग इस पुल को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ओम ग्लास ब्रिज के बनने से कैंची धाम की खूबसूरती कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। पुराना पुल अब कमजोर हो चुका है, इसलिए नए पुल को बेहद मजबूत और सुरक्षित बनाया जा रहा है। पारदर्शी कांच से गुजरते समय श्रद्धालुओं को नीचे का दृश्य साफ दिखाई देगा, जिससे यात्रा रोमांचक होने के साथ-साथ यादगार भी बनेगी।

AIIMS की नई भर्ती पर युवाओं की नजर, जल्द शुरू होगी Nursing Officer की परीक्षा , जानें कौन कर सकता है आवेदन

आदर्श धार्मिक पर्यटन स्थल

स्वदेश दर्शन योजना के तहत धाम का जो नया रूप तैयार किया जा रहा है, उसका उद्देश्य इसे एक आदर्श धार्मिक पर्यटन स्थल में बदलना है। आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से कैंची धाम न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम होगा, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 14 February 2026, 4:47 PM IST