AIIMS की नई भर्ती पर युवाओं की नजर, जल्द शुरू होगी Nursing Officer की परीक्षा , जानें कौन कर सकता है आवेदन

नर्सिंग में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए AIIMS एक बड़ा अवसर लेकर आया है, जिसकी भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। जॉब की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 February 2026, 3:54 PM IST
google-preferred

New Delhi: यदि आप नर्सिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। बता दें कि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर NORCET 10th फेज़ पोस्ट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि AIIMS ने 3000+ पोस्ट जारी की है जिसकी AIIMS आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू होगी और कैंडिडेट 16 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी इसके लिए इच्छुक है, तो यह खबर पूरी पढ़ें।

जरूरी तारीख

Online Apply Start Date: 24 February 2026
Online Apply Last Date: 16 March 2026
Last Date For Fee Payment: 16 March 2026
Exam Date: 11 April 2026
Admit Card: एग्जाम से पहले
Result Declared Date: जल्द ही जारी होगा

Medical Jobs: सीनियर रेजिडेंट के लिए AIIMS में बंपर भर्ती, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन फीस

For General, OBC : 3000 रुपये
For SC / ST, EWS : 2400 रुपये
For PwD : 00 रुपये

फीस भुगतान आप सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते हैं, जिसमें आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेंट बैकिंग जैसे सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज

क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 30 Years

वैकेंसी डिटेल्स

Nursing Officer AIIMS पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास B.Sc. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही 50 बेड वाले हॉस्पिटल में 2 साल का अनुभव और स्टेट/नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।

AIIMS NORCET Result 2025: 13 हजार से अधिक उम्मीदवार पास, जानें श्रेणीवार सफलता की पूरी लिस्ट

कैसे करें अप्लाई?

AIIMS (NORCET 10) एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपनी जन्मतिथि, ईमेल ID और फ़ोन नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद, आपको ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी जमा करनी होंगी और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। आखिर में, फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट ज़रूर लें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 14 February 2026, 3:54 PM IST

Advertisement
Advertisement